जिला संगीत एवं कला मंच के द्वारा आयोजित की गई बैठक, सितंबर के कार्यक्रम होंगे अक्टूबर में।।
बैठक में शामिल हुए पदाधिकारी व सदस्य, गुणवत्ता के लिए लिया गया फैसला साल में सिर्फ 3 से 4 होंगे बड़े आयोजन।।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिला संगीत एवं कला मंच की बैठक पेंड्रा स्थित होटल सेंट्रल प्वाइंट में आयोजित हुई। बैठक में मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कार्यक्रमों की गुणवत्ता बेहतर करने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। सर्वसम्मति से तय किया गया कि सितंबर माह में कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। सितंबर में पड़ने वाले महान गायकों की जन्मतिथि एवं पुण्यतिथि के अवसर पर प्रस्तावित कार्यक्रम अब 10 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।
बैठक में सदस्यों ने कहा कि कलाकारों को पर्याप्त अभ्यास का समय देने तथा कार्यक्रमों को अधिक गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से वर्ष में केवल तीन से चार बड़े आयोजन किए जाएंगे। महान गायक मुकेश, मोहम्मद रफी और किशोर कुमार तथा महान गायिकाओं आशा भोंसले और स्वर कोकिला लता मंगेशकर की स्मृति में वृहद कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति बनी।
इनके अलावा छोटे कार्यक्रम परिस्थितियों और समय के अनुसार तय किए जाएंगे। इनकी कोई निश्चित तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। बैठक में कार्यक्रमों में गाए जाने वाले गीतों की संख्या और कार्यक्रम की अवधि कम करने पर भी सहमति बनी, ताकि प्रस्तुतियां प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण हो सकें। वहीं बैठक में निर्माण जायसवाल, विनय सूर्यवानी, आदित्य पाण्डेय, मदन सोनी, राकेश चतुर्वेदी, संतोष साहू, हीरा चंद जैन, अजीत दुबे, अमित शर्मा, दीपक कश्यप, पंकज मिश्रा, प्रमोद शर्मा, राजू विश्वकर्मा, प्रशांत कुशवाहा व नीरज जैन सहित सदस्य उपस्थित रहे।।।।।


