GPM-अमरपुर गांव के पास हार्वेस्टर-बाइक की भिड़ंत, युवक-युवती की दर्दनाक मौत।।

GPM-अमरपुर गांव के पास हार्वेस्टर-बाइक की भिड़ंत, युवक- किशोरी की दर्दनाक मौत।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पेंड्रा थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव के पास गुरुवार को हार्वेस्टर और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक और युवती की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का सिर धड़ से अलग हो गया, जबकि गंभीर रूप से घायल किशोरी को गौरेला जिला  अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया।

मृतकों की पहचान बस्ती बगरा निवासी 17 वर्षीय दुलरिया बाई और घाटबहरा निवासी मुकेश पोरते के रूप में हुई है। 

सर धड़ से अलग होने के बाद हार्वेस्टर में फस गया था।।

बताया जा रहा है कि दोनों बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी अमरपुर के पास सामने से आ रहे हार्वेस्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। 

हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि किशोरी को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर 112 एवं हाईवे पेट्रोलिंग आपातकालीन सेवा की मदद से दोनों के शव जिला अस्पताल लाए गए, जिन्हें मरचुरी में सुरक्षित रखवाया गया है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। हादसे के बाद हार्वेस्टर चालक मौके से फरार हो गया। पेंड्रा पुलिस मामले की जांच कर रही है। देर रात घटना होने के कारण पुलिस शुक्रवार को आगे की वैधानिक कार्रवाई करेगी। फिलहाल दोनों कहां जा रहे थे, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।।

हर खबर पर नजर।।।


Post a Comment

Previous Post Next Post