GPM-पेंड्रा में रफ्तार का कहर, दो बाइक आपस में भिड़ीं; तीन लोग गंभीर घायल।।

पेंड्रा में रफ्तार का कहर, दो बाइक आपस में भिड़ीं; तीन लोग गंभीर घायल।।


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार शाम पेंड्रा के शिशु मंदिर विद्यालय के पास दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


जानकारी के अनुसार, दोनों मोटरसाइकिलों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं। तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण आए दिन हादसों की खबरें सामने आ रही हैं। पेंड्रा के शिशु मंदिर विद्यालय के सामने हुई इस दुर्घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल हादसे के कारणों और घायलों की पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।।।

Post a Comment

Previous Post Next Post