GPM- पेड़ से टकराई बुलेट,इलाज के दौरान चालक की मौत।।।

GPM- पेड़ से टकराई बुलेट,इलाज के दौरान चालक की मौत।।।


भाड़ी गांव के पास हुआ हादसा, 112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।।।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले के पेंड्रा के भाड़ी गांव के पास तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बुलेट सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगो ने उसे 112 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहा पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।।।

मिली जानकारी के अनुसार, युवक बुलेट मोटरसाइकिल से कोटमी की ओर से पेंड्रा की ओर आ रहा था। इसी दौरान भाड़ी गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। टक्कर के बाद युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। दुर्घटना होते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल की मदद के लिए डायल 112 को सूचना दी।
सूचना मिलने पर 112 की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहा पर इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।। युवक की पहचान कोरबा जिले के पाली निवासी ललित यादव पिता नीलकंठ यादव के रूप में हुई है पुलिस ने घटना की जानाकारी परिजनों को दी है जिसके बाद परिजन जिला अस्पताल पहुच गए है और पुलिस शव का पंचनामा पोस्टमार्टम कार्यवाही के बाद शव को परिजनों को सौप दिया है।।।

हर खबर पर नजर।।।
पहले बंटी और बबली ने मजदूर से की धोखाधड़ी, फिर लगाया मजदूर को चुना बंटी कंपनी से टर्मिनेट तो बबली ने भी बदला अपना ठिकाना।।
जल्द पूरे मामले का खुलासा।।
आखिर क्या थी फाइनेंस कंपनी की मजबूरी की कम्पनी के नियम को ताक पर रख कर महिला को दिया गया ज्वाइनिंग।।
क्या और है कुछ मामला।।
ज्वाइनिंग के पीछे है किस व्यक्ति का हाथ।।
खुलासा जल्द।।


Post a Comment

Previous Post Next Post