GPM में आज अलर्ट,भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की भी चेतावनी।

 

GPM में आज भारी बारिश का अलर्ट, गरज-चमक और तेज हवाओं की भी चेतावनी।


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 31 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिला भी शामिल है। जिले में आज भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अलर्ट के बाद जिले में प्रशासन और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। लगातार बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने, निचले इलाकों में जलभराव और ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है। पहाड़ी और वन क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 1 सितंबर तक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं सितंबर के शुरुआती दिनों में भी बारिश की गतिविधियां बनी रहने की संभावना है।

31 अगस्त को GPM के अलावा बिलासपुर, रायगढ़, नारायणपुर, कांकेर, मोहला-मानपुर, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बलरामपुर, सूरजपुर, MCB और कोरिया में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं प्रदेश के कई अन्य जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

मौसम खराब होने के दौरान लोगों से खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने तथा अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post