धान संग्रहण केंद्रों के निरीक्षण में सामने आईं व्यवस्थागत कमियां, कांग्रेस ने की स्मय रहते सुधार की मांग




गौरेला-पेंड्रा-मरवाही -- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गजमती भानू के नेतृत्व में जिले के विभिन्न धान संग्रहण केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य धान खरीदी की वर्तमान स्थिति, संग्रहित धान की मात्रा तथा केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं और कमियों का जायजा लेना था।




निरीक्षण दल ने गोरेला, टीकरकला , लालपुर, मेडुका, लरकेनी एवं सिवनी धान संग्रहण केंद्रों का दौरा कर वहां बची धान खरीदी की मात्रा, भंडारण व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान केंद्रों पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा कर व्यवस्थागत कमियों की जानकारी भी ली गई।

निरीक्षण दल में गुलाब सिंह राज (छाया विधायक), मुद्रिका सर्राटी(जिला उपाध्यक्ष), पंकज तिवारी (जिला कोषाध्यक्ष), चन्द्रभान मलैया (जिला कार्यसमिति सदस्य), राकेश मसीह (जिला महामंत्री), बेचू सिंहअहिरेश(आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष), अवेधश गुर्जर (जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष) ब्लैक अध्यक्ष दया वकरे ब्लैक अध्यक्ष बलबीर करसायल प्रशांत तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिला कांग्रेस कमेटी ने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए धान संग्रहण केंद्रों की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार किया जाना चाहिए। निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाकर शीघ्र निराकरण की मांग की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post