GPM-शास्त्रीय संगीत में अभिनव तिवारी ने हासिल किया इंटरनेशनल अवॉर्ड 2026, प्रथम स्थान पाकर बढ़ाया जिले का गौरव।।

शास्त्रीय संगीत में अभिनव तिवारी ने हासिल किया इंटरनेशनल अवॉर्ड 2026, प्रथम स्थान पाकर बढ़ाया जिले का गौरव।।


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के होनहार छात्र अभिनव तिवारी ने शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल कर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही का नाम रोशन किया है। भिलाई में आयोजित ‘देश राग 2026’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अभिनव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और इंटरनेशनल अवॉर्ड 2026 अपने नाम किया। उनकी इस सफलता से परिवार सहित क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
कोटमीकला निवासी कृष्णा तिवारी के सुपुत्र अभिनव तिवारी कक्षा 12वीं के छात्र हैं। पढ़ाई के साथ शास्त्रीय संगीत के प्रति उनकी रुचि, लगन और निरंतर अभ्यास ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। प्रतियोगिता में उन्होंने अपनी संगीत प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया और प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

नृत्य धाम कला समिति, भिलाई (छत्तीसगढ़) के तत्वावधान में आयोजित ‘देश राग 2026’ का आयोजन भिलाई स्थित एसएनडीजीएस ऑडिटोरियम में किया गया। इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को अपनी कलात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। विभिन्न प्रतिभागियों के बीच प्रतिस्पर्धा में अभिनव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।

अभिनव की इस उपलब्धि के पीछे उनकी मेहनत, संगीत के प्रति समर्पण तथा गुरुजनों और माता-पिता का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

देखे अभिनव की शानदार प्रस्तुति।।।

उनकी सफलता पर परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


अभिनव की उपलब्धि जिले के अन्य प्रतिभाशाली बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने साबित किया है कि लगन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। जिलेवासियों को उम्मीद है कि अभिनव भविष्य में भी शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर अपने परिवार, गुरुजनों और जिले का नाम रोशन करेंगे।।।।


निजी फाइनेंस कंपनी का कारनामा।।।पहले मजदूर से किया धोखाधड़ी अब नए कंपनी में एंट्री।।
पहली बार किसी महिला कर्मचारी को दी गई एंट्री।।
खुलासा जल्द।।


लोगो से अपील जरूरत मंद जरूर पहुचे।

Post a Comment

Previous Post Next Post