GPM-मरवाही में हाथी का हमला, ग्रामीण गंभीर रूप से घायल युवक ने तोड़ा दम; 53 हाथियों की मौजूदगी से बढ़ी चिंता।।

GPM-मरवाही में हाथी का हमला, ग्रामीण गंभीर रूप से घायल युवक ने तोड़ा दम; 53 हाथियों की मौजूदगी से बढ़ी चिंता।।


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के मरवाही वन परिक्षेत्र में जंगली हाथी के हमले में रुमगा निवासी करीब 40 वर्षीय केमला प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, ग्रामीण हाथी को देखने के लिए उसके काफी करीब पहुंच गया था। इसी दौरान हाथी ने उस पर हमला कर दिया।

घटना के बाद वन विभाग के डिप्टी रेंजर ने तत्काल अपने वाहन से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही पहुंचाया, जहां उसका उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है।

तीन-चार समूहों में विचरण कर रहा हाथियों का दल

वन विभाग के अनुसार, मरवाही क्षेत्र में 53 हाथियों का दल पिछले करीब एक सप्ताह से विचरण कर रहा है। हाथियों का दल तीन से चार समूहों में बंट गया है। कुछ हाथी मटियाडांड परिसर के कक्ष क्रमांक 2000 और 2002 तथा नाका परिसर के कक्ष क्रमांक 2003 में मौजूद हैं।


हाथियों की गतिविधियों पर वन विभाग और हाथी मित्र दल लगातार निगरानी रख रहे हैं। विभाग ने ग्रामीणों से हाथियों के करीब नहीं जाने, उन्हें घेरने या भगाने का प्रयास नहीं करने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर वन विभाग को तत्काल जानकारी देने की सलाह भी दी गई है।


बंटी कंपनी से OUT, बबली ने भी बदला ठिकाना।।

मजदूर से धोखाधड़ी का मामला बना चर्चा का विषय।।

फाइनेंस कंपनी में महिला की ज्वाइनिंग पर सवालों की बौछार! आखिर किसकी सिफारिश पर मिली एंट्री? पर्दे के पीछे की कहानी जल्द आएगी आपके सामने।।।

एक मजदूर के साथ कथित धोखाधड़ी से शुरू हुआ मामला अब कई नए सवाल खड़े कर रहा है। चर्चा है कि मामले से जुड़े बंटी को संबंधित कंपनी से टर्मिनेट कर दिया गया,जबकि बबली के भी मौका देखकर अपना ठिकाना बदल लिया है।। 


ज्वाइनिंग के पीछे किसका है हाथ।।सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर फाइनेंस कंपनी ने किन परिस्थितियों में कंपनी के नियम को ठेंगा दिखाते हुए कथित महिला को दी ज्वाइनिंग।।।

क्या कंपनी के निर्धारित नियमों का पालन किया गया था, या फिर किसी खास व्यक्ति की खास सिफारिश पर नियमों में ढील दी गई।। क्या इस पूरे प्रकरण के पीछे कोई और कहानी भी है?

मजदूर के साथ कथित धोखाधड़ी का सच क्या है? कंपनी प्रबंधन की भूमिका क्या रही? 

जल्द सामने आएंगे मामले से जुड़े तथ्य! सवाल कई हैं, अब जवाबों का इंतजार है।।।

क्या आप जानते है कि कौन है यह बंटी।।

और कौन है वो बबली।।।

खुलासा जल्द।।


हर खबर पर नजर।।।


Post a Comment

Previous Post Next Post