GPM-तस्वीरें विचलित कर सकती हैं! गौरेला में मृत गाय के शव के साथ अमानवीय व्यवहार, नजारा देख दंग रह गए लोग।।।

GPM-तस्वीरें विचलित कर सकती हैं! गौरेला में मृत गाय के शव के साथ अमानवीय व्यवहार, नजारा देख दंग रह गए लोग।।।

गौरेला पेंड्रा मरवाही। मां समान मानकर पूजी जाने वाली गाय के मृत शरीर के साथ ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया। गौरेला के ज्योतिपुर तिराहे पर एक जेसीबी वाले ट्रैक्टर के सामने लगे बकेट में मृत गाय का शव रखा हुआ था, जबकि उसका सिर बकेट से बाहर लटक रहा था। इस दृश्य को जिसने भी देखा, वह हैरान रह गया।।।

मौके पर मौजूद लोगों में इस नजारे को लेकर काफी नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना था कि जीवित रहते हुए जिस गाय को माता का दर्जा दिया जाता है, मृत्यु के बाद उसके शव के साथ भी सम्मान और संवेदनशीलता बरती जानी चाहिए। मृत शरीर को इस तरह ले जाते देख लोगों ने सवाल उठाए कि क्या इंसानियत और संवेदनशीलता की जिम्मेदारी मृत्यु के बाद खत्म हो जाती है।।

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृत गाय कहां से लाई गई थी, उसकी मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई और शव को इस तरह क्यों ले जाया जा रहा था कोई जानकारी सामने नहीं आई है।।।

इस घटना ने पशुओं के शवों के सम्मानजनक निस्तारण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों की मांग है कि मृत पशुओं के परिवहन और निस्तारण में उचित व्यवस्था तथा संवेदनशीलता का ध्यान रखा जाए, ताकि ऐसी तस्वीरें दोबारा सामने न आएं।।।


हर खबर पर नजर.....


अपील गरीब मजदूर का पैसा जो कंपनी के कर्मचारी ने हजम किया है वह वापस दिलाया जाए।।।

Post a Comment

Previous Post Next Post