मंत्री राजेश अग्रवाल ने मुकेश दुबे के निवास पहुंचकर जताया शोक, स्वर्गीय त्रिवेणी दुबे को दी श्रद्धांजलि
गौरेला पेंड्रा मरवाही -- छत्तीसगढ़ शासन के धार्मिक न्यास एवं पर्यटन मंत्री तथा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री माननीय राजेश अग्रवाल नगर पालिका परिषद गौरेला के अध्यक्ष मुकेश दुबे की माता स्वर्गीय श्रीमती त्रिवेणी दुबे के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके निवास पहुंचे।
इस दौरान मंत्री राजेश अग्रवाल ने स्वर्गीय त्रिवेणी दुबे के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने इस कठिन समय में परिवार को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।मंत्री राजेश अग्रवाल के आगमन पर मुकेश दुबे एवं उनके परिजनों ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष लालजी यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कन्हैया राठौर, एल्डर मैंन रामप्रकाश ठाकुर, कुलदीप सिंह धीरज (रिंकू सरदार),प्रथमेश नगाइच ,मंडल अध्यक्ष राजकुमार बाबुल रोहणी, गोविंद सहाय सहित अन्य उपस्थित रहे।

