वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के गश्त के दौरान अवैध उत्खनन करते ट्रैक्टर को जप्त

 वन विभाग की कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप पंडरीपानी जंगल में अवैध रेत उत्खनन पर की कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त 


गौरेला पेंड्रा मरवाही -- 

गौरेला वन परिक्षेत्र के अंतर्गत परिसर पंडरीपानी, वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के गश्त के दौरान कक्ष क्रमांक 2343, ऑरेंज एरिया स्थित कुदारी नाला में अवैध रूप से रेत उत्खनन कर रहे ट्रैक्टर पर वन विभाग द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई,मौके पर पावर ट्रैक्टर के माध्यम से अवैध रेत का उत्खनन पाया गया। वन विभाग की टीम ने कार्यवाही करते हुए किया ट्रैक्टर को जप्त ।प्रकरण में विश्वनाथ गोड निवासी गंगापुर,गौरेला के विरुद्ध की गई कार्यवाही,जप्त वाहन को मढ़ना डिपो मरवाहीवन मंडल लाकर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।वन विभाग द्वारा वन क्षेत्र में अवैध उत्खनन पर लगातार सतत् निगरानी बनाए रखें है, निरंतर हो रही कार्यवाही जिससे रेत तस्करों में भय का माहौल ।

इस कार्यवाही में परिक्षेत्र सहायक लालपुर श्रीकांत परिहार ,परिक्षेत्र सहायक गौरेला राजीव कुमार सिसोदिया, परिसर रक्षक अंधीयारखोह,/पंड्रिपानी सूर्यकांत रात्रे, परिसर रक्षक धनौली मनोज महिलागे अरुण राजपूत कोरजा अमर अनंत परिसर रक्षक गिरवर मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post