कलेक्टर ने जिलेवासियों से की सहभागिता की अपील।

हरेली पर्व पर जीपीएम को हरा-भरा बनाने चलेगा वृक्षारोपण अभियान।

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने जिलेवासियों से की अधिक से अधिक सहभागिता की अपील।


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। 12 अगस्त को मनाए जाने वाले पारंपरिक हरेली पर्व के अवसर पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले को हरा-भरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। अभियान में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर विजय दयाराम के. ने जिलेवासियों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

कलेक्टर ने कहा कि हरेली छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति और प्रकृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व हमें पर्यावरण, कृषि और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश भी देता है। ऐसे में हरेली के अवसर पर अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेना समय की आवश्यकता है।।।
उन्होंने जिले के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, विद्यार्थियों, महिला स्व-सहायता समूहों और शासकीय कर्मचारियों से अभियान में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, खेत, स्कूल, कार्यालय अथवा सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण कर इस अभियान को जनआंदोलन का रूप दे सकता है।।।


कलेक्टर ने यह भी कहा कि पौधारोपण के साथ पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है। लगाए गए पौधे सुरक्षित रहकर वृक्ष का रूप लें, इसके लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभानी होगी। 
जिला प्रशासन द्वारा हरेली पर्व के अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य जिले में हरित क्षेत्र बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और प्राकृतिक संतुलन को मजबूत करना है।

जिले के कलेक्टर विजय दयानंद के ने की अपील।


कलेक्टर विजय दयाराम के. ने जिलेवासियों से अपील की कि इस वर्ष हरेली पर्व को प्रकृति संरक्षण के संकल्प के साथ मनाएं और “एक पौधा जरूर लगाएं, उसकी जिम्मेदारी भी निभाएं” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं।।।

Post a Comment

Previous Post Next Post