हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा बाइक रैली का आयोजन।
अधिकारियों-कर्मचारियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा बाइक रैली का शुभारंभ कलेक्टोरेट परिसर से हुआ। रैली दुर्गा चौक पेंड्रा होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम थाना गौरेला तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर बाइक एवं स्कूटी सवार प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ रैली में हिस्सा लिया। इस दौरान भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर रहा।
रैली के माध्यम से जिलेवासियों को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।।
जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय सहभागिता करने तथा अपने घरों पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाने का आह्वान किया।।


