राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश देने की अपील।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को होगी स्वतंत्रता दौड़।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 14 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया है। 
स्वतंत्रता दौड़ प्रातः 7 बजे पुलिस थाना गौरेला से प्रारंभ होकर कलेक्टर परिसर तक आयोजित होगी। आयोजन का उद्देश्य नागरिकों, युवाओं एवं खेलप्रेमियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। 
जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनकर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश देने की अपील की है। स्वतंत्रता दौड़ के माध्यम से जिले में स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को जनभागीदारी के साथ गरिमामय रूप से मनाया जाएगा।।।

Post a Comment

Previous Post Next Post