राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जयंती समारोह संपन्न

 


मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची बोले - "युवाओं को दुर्गादास के शौर्य से लेनी चाहिए प्रेरणा"


तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा समाज दुर्गादास जी के त्याग का सदैव ऋणी रहेगा


गौरेला- सनातन हिन्दू समाज एवं नर्मदांचल राठौर क्षत्रिय समाज जीपीएम के तत्वावधान में "हिन्दूआना सूर्य" राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जी की 388वीं जयंती समारोह गौरेला-पेण्ड्रा में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।


कार्यक्रम की शुरुआत समाज के संरक्षक बृजलाल सिंह राठौर के नेतृत्व में मरही माता मंदिर, रेस्ट हाउस गौरेला से भव्य शोभायात्रा के साथ हुई। इसके बाद नया बस स्टैंड दुर्गादास राठौर चौक पेण्ड्रा में माल्यार्पण सभा आयोजित की गई।


समारोह की अध्यक्षता मरवाही विधायक एवं उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मान. प्रणव कुमार मरपच्ची जी ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर का जीवन त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और देश सेवा में आगे आना चाहिए।



कार्यक्रम में तखतपुर विधायक  धरमजीत सिंह  ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुषों की जयंती मनाकर ही हम नई पीढ़ी को इतिहास से जोड़ सकते हैं।


विश्व हिन्दू परिषद छत्तीसगढ़ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. ललित मखीजा  और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ के प्रांत कार्यवाह  चन्द्रशेखर देवांगन  ने मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रवीर दुर्गादास के जीवन प्रसंगों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दुर्गादास  ने अपने जीवन में सनातन संस्कृति और धर्म की रक्षा के लिए जो त्याग किया, वह आज भी प्रासंगिक है।


कार्यक्रम का संचालन आयोजन समिति के संयोजक एवं भाजपा नेता बृजलाल सिंह राठौड़ ने किया। समाज के अध्यक्ष कैलाश सिंह राठौड़ ने आभार व्यक्त किया! इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग, महिला-पुरुष और युवा उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में "राष्ट्रवीर दुर्गादास जी अमर रहें" के नारे लगाए।


इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष रोशनी शर्मा, कमता महराज, कल्लू सिंह राजपूत, द्वारिका सोनी, पवन पैकरा तापस शर्मा, सचिन जैन, अनुपम गुप्ता, संदीप जायसवाल, जयप्रकाश जेठू शिवदासानी, गोपाल अग्रवाल, बालकृष्ण अग्रवाल, नीरज जैन, अशोक सोनी, गुड्डू महराज, गुलाब सिंह राज, दुर्गेश यादव, मुरारी यादव, तूफान सिंह धुर्वे, सुचंद्र तिवारी, लखन साहू, कमल राजपूत, जीवन सिंह राठौर, शिव राठौर, सुरेश राठौड़, भूपेंद्र राठौड़, मिलन राठौड़, अवध राम, देवशयन गोलू राठौर, दशरथ, रोहणी राठौड़, श्रवण राठौड़, मोटे लाल, हेमराज राठौर, संतोष राठौड़, डॉ. लूसन राठौड़, श्याममणि राठौर, सरिता राठौर, सुनीता राठौर, गुनाबाई राठौर, भगवत राठौर, दिनेश राठौर, योगी सुभाष राठौर, संतोष राठौर, गीतेश राठौर, रामदास, नेमसाय, किशन सिंह, कृष्णा गुरुजी, सुरसिंह, तोषराम राठौर, सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु मौजूद रहे!

Post a Comment

Previous Post Next Post