रिमझिम फुहारों के बीच खुशनुमा माहौल में पूरी भव्यता के साथ 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुुभारंभ।।
पांचो संभाग के 540 खिलाड़ियों की टुकड़ियों द्वारा किया गया आकर्षक मार्चपास्ट।।
स्कूली छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी गई शानदार प्रस्तुती।।
सांसद-विधायक ने मंच निर्माण के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा।।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का जीपीएम की धरती पर स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा अब खेल का नजरिया बदल गया है, खेल से जीतते हैं या सीखते हैं। उन्होनें कहा कि खेल को ऐसे खेलो जो पढ़ाई बन जाए और पढ़ाई को ऐसे पढ़ो जो खेल बन जाए। उन्होंने प्रतिभागियों को तनाव एवं अवसाद मुक्त होकर अनुशासन और खेल भावना से खेलते हुए देश को महान बनाने की बात कही और खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कोटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री अटल श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों को अच्छे खेल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। सांसद सह केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और विधायक श्री अटल श्रीवास्तव ने फिजिकल कॉलेज मैदान पेण्ड्रा में सुंदर, सुसज्जित और बड़ा सा मंच निर्माण के लिए क्रमशः 10 लाख और 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।
कलेक्टर विजय दयाराम के. ने प्रतियोगिता की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर पांचों संभाग के खिलाड़ियों के समूह ने केसरिया, पीला, नीला, हरा, लाल और सफेद पोशाक में आकर्षक मार्चपास्ट किया। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुती दी गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने खेल प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अतिथियों का आयोजक मंडल द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पेण्ड्र राकेश जालान, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गौरेला मुकेश दुबे, जनपद अध्यक्ष गौरेला श्वनाथ बघेल, जनपद अध्यक्ष मरवाही जानकी कुशरो, पुलिस अधीक्षक मनोज खिलारी, सीईओ जिला पंचायत मुकेश रावटे, जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की देखे झलकिया।।।





