NH-45 केवंची से रतनपुर खंड में भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध की मांग..

NH-45 केवंची से रतनपुर खंड में भारी वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने की मांग..


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।राष्ट्रीय राजमार्ग-45 के जो जबलपुर से केंवची कारिआम केंदा होते हुए रतनपुर बिलासपुर को जोड़ने वाली सड़क में केवंची से रतनपुर खंड में भारी वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग बिलासपुर ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर 20 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक यह प्रतिबंध लागू करने का अनुरोध किया है। विभागीय पत्र के अनुसार एनएच-45 के किलोमीटर 278.750 से 321.348 तक लगभग 42.598 किलोमीटर मार्ग में सड़क निर्माण एवं पुल-पुलिया कार्य जारी है। 

लगातार भारी और ओवरलोड वाहनों के कारण सड़क के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं तथा कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन रही है। इससे यात्रियों और आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विभाग ने कहा है कि निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने के लिए भारी वाहनों का दबाव कम करना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से 20 अगस्त से 30 सितंबर तक केवंची-रतनपुर मार्ग पर भारी एवं ओवरलोड वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव दिया गया है। प्रस्ताव के अनुसार प्रतिबंध अवधि में केवल छोटे वाहन और बसों का आवागमन जारी रहेगा जिससे आम यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। अब जिला प्रशासन को इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय लेना है। कार्य शीघ्र होगा।।।

Post a Comment

Previous Post Next Post