युवक से बीच बाजार मारपीट,पिटाई का वीडियो बनाकर शोषल साइट पर वायरल FIR दर्ज।।
पीड़ित यश यादव के द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन के मुताबिक, वह अपने दोस्त पुष्पराज और उसके पिता के साथ कार के पार्ट्स लेने पेंड्रा के नया बस स्टैंड आया था। पुष्पराज और उसके पिता सामान खरीदने चले गए, जबकि यश मोटरसाइकिल के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान सारथी मोहल्ला पेंड्रा निवासी मंजीत सिंह पिता परमजीत सिंह और मेढुका, गौरेला निवासी यसमीत उर्फ शुभंकर पिता अजय कुमार वहां पहुंचे।
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि दोनों युवकों ने पुरानी रंजिश को लेकर यश के साथ गाली-गलौज की और उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद यसमीत उर्फ शुभंकर ने उसका हाथ पकड़ लिया, जबकि मंजीत सिंह ने हाथ-मुक्के से मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुई मारपीट से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
युवक के दबंगई का देखिए वीडियो।।
पीड़ित के अनुसार, मारपीट होते देखकर उसका दोस्त पंकज केंवट मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव कर उसे बचाया। घटना में यश के चेहरे पर चोट लगने की बात शिकायत में कही गई है। घटना के बाद पीड़ित ने थाना पेंड्रा पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।। वही आरोपी मंजीत सिंह के द्वारा मारपीट का वीडियो अपने शोषल मीडिया साइट पर शेयर कर दिया गया है साथ ही मंजीत अपनी भी एक फोटो शोषल मीडिया पर चाकू हाथ मे रखकर फ़ोटो को भी शोषल मीडिया में शेयर किया गया है।।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध क्रमांक 0280/26 दर्ज किया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस घटना के कारणों, मारपीट की परिस्थितियों और आरोपों की जांच कर रही है। पुलिस जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।



