CCTV फुटेज में देखे खौफनाक मंजर।

आकाशीय बिजली गिरने से महिला की दर्दनाक मौत,खौफनाक मंजर CCTV में हुआ कैद।।।


मुंगेली सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंडरभट्टा में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान गीता बाई पटेल के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।।।

जानकारी के अनुसार गीता बाई पटेल खेत में काम करने गई थी। काम पूरा करने के बाद वह घर लौट रही थी।और वह मुख्य मार्ग पर पैदल घर की ओर बढ़ रही थी की मौसम अचानक बिगड़ गया और तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पूरे घटना का CCTV फुटेज आया सामने देखे कैसे हुआ हादसा।

बताया जा रहा है कि आकाशीय बिजली गिरने की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। अचानक हुए इस हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है।।।

Post a Comment

Previous Post Next Post