कोर्ट के साहब को लेने चालक पहुचा स्टेशन,पार्किंग विवाद में हो गया कांड, FIR दर्ज।।

पेण्ड्रारोड स्टेशन के बाहर कार पार्किंग को लेकर विवाद, कोर्ट के चालक से मारपीट; चाबी छीनने और जान से मारने की धमकी।।


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।
पेण्ड्रारोड रेलवे स्टेशन के बाहर कार पार्क करने को लेकर हुए विवाद में न्यायालय में ड्रायवरी करने वाले वाहन चालक से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित रमेश कुमार गोंड, निवासी ज्योतिपुर बजरंगी मोहल्ला गौरेला, की शिकायत पर गौरेला पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया है।

शिकायत के अनुसार रमेश न्यायालय के साहब को लेने कार से रेलवे स्टेशन पहुंचा था। कार स्टेशन के बाहर खड़ी कर वह प्लेटफार्म नंबर-1 पर विशाखापटनम एक्सप्रेस के बी-1 कोच की जानकारी लेने गया। वापस आने पर कार के पहियों में लॉक लगा मिला। लॉक लगाने का कारण पूछने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि खुद को मोटरसाइकिल स्टैंड का कर्मचारी बताने वाले लोगों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ मारपीट की।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी कार की चाबी भी छीन ली, जिससे वह करीब आधे घंटे तक स्टेशन के बाहर फंसा रहा। मारपीट में चेहरे और बाएं हाथ में दर्द होने की बात कही गई है।

पीड़ित वाहन चालक राकेश कुमार गोंड की शिकायत पर कुलज्योति , शुभम श्रीवास , अमन के खिलाफ अपराध क्रमांक 0370/26 दर्ज कर BNS की धारा 115(2), 126(2), 296, 3(5), 304(2) और 351(3) के तहत कार्रवाई की है। इनमें मारपीट, रास्ता रोकने, झपटमारी और गंभीर आपराधिक धमकी जैसी धाराएं शामिल हैं। पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुटी है।...

Post a Comment

Previous Post Next Post