जंगल में अंतरराज्यीय जुआ फड़ का भंडाफोड़, 11 आरोपी गिरफ्तार।।

जंगल में अंतरराज्यीय जुआ फड़ का भंडाफोड़, 11 आरोपी गिरफ्तार।।


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम दानीकुंडी के जरहाटोला में जुआ फड़ पर दबिश देकर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी रामायण के घर के पास खुली परछी में मोमबत्ती की रोशनी में ताश के पत्तों से रुपये-पैसे की हार-जीत की बाजी लगा रहे थे। कार्रवाई में पुलिस ने कुल 15 हजार रुपये नगद, छह मोबाइल फोन, 52 पत्ती की ताश गड्डी, चटाई और पांच मोमबत्तियां जब्त की हैं।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में चैन सिंह (48), मो. नईम (35), किशन केवट (60), छोटू निषाद (22), त्रिभुवन सिंह (43), सरजू कुशवाहा (32), गिरजा शंकर (34), वीरेन्द्र पुरी (39), खेलन राम (32), नेमसिंह ओट्टी (27) और मनोज कुमार तिवारी (37) शामिल हैं। इनमें छत्तीसगढ़ के मरवाही, गौरेला-पेंड्रा सहित अन्य क्षेत्रों के साथ मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा क्षेत्र के आरोपी भी शामिल बताए गए हैं।

पुलिस ने फड़ से 2,750 रुपये और आरोपियों के कब्जे से 12,250 रुपये बरामद किए। कार्रवाई उप निरीक्षक रोहित डहरिया के नेतृत्व में की गई। टीम में पीएसआई दुर्गेश कुमार, पीएसआई अमित साहू, साइबर प्रभारी सउनि मनोज हनोतिया सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है।।।

Post a Comment

Previous Post Next Post