अटल परिसर गौरेला में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि, भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन




गौरेला पेंड्रा मरवाही 

भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं भाजपा मंडल गौरेला, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही द्वारा अटल परिसर, गौरेला में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने अटल जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।




कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी  भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे, जिन्होंने अपने विचारों, आदर्शों, राष्ट्रनिष्ठा और सुशासन की अवधारणा से भारतीय राजनीति को नई दिशा प्रदान की। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं अंत्योदय के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आज भी करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।


कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री कन्हैया सिंह राठौड़, जिला अध्यक्ष श लाल जी यादव, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष एवं जिला कोषाध्यक्ष  मुकेश दुबे, जिला महामंत्री कुबेर सर्राटी, जिला उपाध्यक्ष  लुसन राठौर, डॉ. नीरज जैन, कार्यालय प्रभारी  कामता यादव, किसान मोर्चा जिला प्रभारी  संतोष तिवारी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष  शंकर चक्रधारी, गौरेला मंडल अध्यक्ष  राजकुमार रोहिणी, मंडल महामंत्री  घनश्याम राठौर, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री  जितेश राठौर, मंडल उपाध्यक्ष  बेचन मिश्रा, मीडिया प्रभारी शिव शर्मा, जिला संयोजक सोशल मीडिया  दीपक शर्मा सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से जिला अध्यक्ष  सिद्धार्थ दुबे, जिला महामंत्री  महेश राठौर, जिला उपाध्यक्ष  रजनीश तिवारी,  शुभम ताम्रकार एवं  कुलदीप शुक्ला, जिला मंत्री  रिजवान,  यज्ञ नारायण तिवारी,  विक्रम राठौर एवं  प्रखर नामदेव, जिला कोषाध्यक्ष  मानस अग्रवाल, आईटी सेल प्रमुख  अर्पित चतुर्वेदी, जिला कार्यालय प्रभारी  अमन दुबे, सोशल मीडिया सह प्रभारी  आगमन ताम्रकार, मीडिया प्रभारी  आशीष दुबे,  शुभम पांडे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


इसके साथ ही भाजपा के विभिन्न मोर्चों के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी सहभागिता रही।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्रसेवा, संगठन की मजबूती और जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।



Post a Comment

Previous Post Next Post