ट्रेलर की टक्कर से मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत।।

दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की टक्कर से मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत।।


मृतिका रिद्धि ठक्कर

नेशनल हाईवे-38 पर पुरूर थाना क्षेत्र के मरकाटोला घाट के पास बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा।।

धमतरी। नेशनल हाईवे-38 पर पुरूर थाना क्षेत्र के मरकाटोला घाट के पास बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसे में मुंबई निवासी महिला बाइक राइडर रिद्धि ठक्कर की मौत हो गई। वह रायपुर से कांकेर की ओर जा रहे करीब 20 बाइक राइडर्स के समूह में शामिल थीं।

जानकारी के अनुसार बाइकर्स का समूह रायपुर से कांकेर की ओर रवाना हुआ था। धमतरी के बाद करीब 17 बाइक राइडर्स आगे निकल गए, जबकि तीन राइडर्स पीछे चल रहे थे। इसी दौरान मरकाटोला घाट के पास सामने से आए ट्रेलर ने रिद्धि ठक्कर की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की मदद से घायल रिद्धि को चारामा अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें धमतरी रेफर किया गया। यहां राम अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतका की पहचान कांदिवली, मुंबई वेस्ट निवासी रिद्धि ठक्कर के रूप में हुई है। उनकी बाइक का नंबर MH 12 SP 0835 बताया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।।।


रहिए हर खबर से अपडेट।।।





Post a Comment

Previous Post Next Post