हरेली तिहार पर्व पर जीपीएम जिले में किया गया जिला स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन।।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। हरेली पर्व के अवसर पर जिले को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “हरित GPM अभियान” के अंतर्गत 12 अगस्त 2026 को जिला स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।।
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की गई है।।।
कार्यक्रम के अनुसार जिला स्तरीय कार्यक्रम का मंचीय आयोजन एकलव्य विद्यालय डोंगरिया में किया गया जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल सहित जिले के आलाअधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल हुए।।
इसके पश्चात डोंगरिया स्थित चारागाह स्थल में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से जिले में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, पौधों के संवर्धन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।।
जिला प्रशासन ने हरेली पर्व को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं सामाजिक संगठनों से अभियान में भाग लेने का आह्वान किया है। प्रशासन का उद्देश्य जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर पौधारोपण कर हरित क्षेत्र का विस्तार करना और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर एवं सुरक्षित पर्यावरण तैयार करना है।।।
जिला प्रशासन ने संदेश में कहा गया है कि “आओ मिलकर हरियाली बढ़ाएं, भविष्य को सुरक्षित बनाएं।” जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने की अपील भी की है।
हरेली तिहार कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास,नवा रायपुर
हरेली पर्व पर आयोजित यह अभियान जिले में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।।।



