एक माह बाद आया होश! मृत समझकर आरोपी हुए थे फरार।।

एक माह बाद आया होश! मृत समझकर आरोपी हुए फरार।।


ट्रैक्टर चलाने के नाम पर युवक को घर से ले गए, तालाब किनारे लहूलुहान हालत में मिला; होश आने पर बताई हमले की पूरी कहानी।।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही थाना क्षेत्र की सिवनी चौकी अंतर्गत ग्राम मड़वाही में युवक से बेरहमी से मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमले के बाद आरोपी युवक को मृत समझकर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक करीब एक माह तक उपचार के बाद होश में आया, जिसके बाद उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।।।

जानकारी के अनुसार मड़वाही निवासी गोविंद सिंह मरपच्ची को बीरेन्द्र कुमार बघेल ट्रैक्टर चलाने के नाम पर अपने साथ 31 -07- 26 को लेकर गया था। देर रात करीब 1:30 बजे परिजनों को सूचना मिली कि गोविंद चर्चेड़ी तालाब के पास लहूलुहान हालत में पड़ा है। उसके सिर से लगातार खून बह रहा था। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल और बाद में बिलासपुर के प्रभा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

करीब एक माह बाद होश में आने पर गोविंद ने बताया कि तालाब के पास एक व्यक्ति ने उसके साथ गाली-गलौज की और अज्ञात हमलावर ने पीछे से उसका मुंह दबाकर बेरहमी से मारपीट की। सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी उसे मृत समझकर फरार हो गए।परिजनों की शिकायत पर सिवनी चौकी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 और 115(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और हमले की वजह का पता लगाने में जुटी है।।।।।

Post a Comment

Previous Post Next Post