21 से 24 सितंबर तक कॉलेजों में लगेगा लर्निंग लाइसेंस कैंप।।
छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक संस्थानों में ही मिलेगी लाइसेंस प्रक्रिया की सुविधा।।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के आईटीआई एवं महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए लर्निंग लाइसेंस कैंप आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार परिवहन विभाग की ओर से 21 से 24 सितंबर तक अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों में कैंप लगाया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को परिवहन कार्यालय जाने के बजाय संस्थान स्तर पर लर्निंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा उपलब्ध कराना है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 सितंबर को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गौरेला, पेंड्रा और मरवाही में कैंप लगाया जाएगा। 22 सितंबर को नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय गौरेला, डॉ. भंवर सिंह पोर्ते शासकीय कॉलेज पेंड्रा तथा शासकीय रानी दुर्गावती कॉलेज मरवाही में प्रक्रिया होगी। 23 सितंबर को शासकीय पंडित माधवराव सप्रे महाविद्यालय गौरेला, शासकीय आयुष कॉलेज मेड़ुका और डॉ. भंवर सिंह पोर्ते कॉलेज कोटमी में कैंप लगेगा। 24 सितंबर को एसएस कॉलेज गौरेला, एजुकेशन महाविद्यालय मेड़ुका और आयुष कॉलेज मरवाही में लर्निंग लाइसेंस बनाए जाएंगे।



