17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’।।
राजा पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण, सुशासन, राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण की प्रेरणादायी यात्रा के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा शक्ति और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।
उन्होंने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेंगे। अभियान का उद्देश्य लोगों में सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है।
पाण्डेय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।


