जीपीएम में संगीत और कला प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, राकेश चतुर्वेदी बने जिलाध्यक्ष।।
विनय सूर्यवानी सचिव और आदित्य पांडेय कोषाध्यक्ष नियुक्त, 13 अक्टूबर को किशोर कुमार, लता मंगेशकर और आशा भोंसले को दी जाएगी संगीतमय श्रद्धांजलि।।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में गीत, संगीत और कला की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से स्वरांजलि संगीत एवं कला मंच जीपीएम का गठन किया गया है। शनिवार को पेण्ड्रा में आयोजित बैठक में मंच की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में जिले की स्थानीय प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने और उन्हें बेहतर अवसर दिलाने पर चर्चा हुई।
नई कार्यकारिणी में राकेश चतुर्वेदी को जिलाध्यक्ष, विनय सूर्यवानी को सचिव तथा आदित्य पाण्डेय को कोषाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया है। वहीं मदन सोनी, प्रशांत कुशवाहा और पूजा केशरवानी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। संजय विश्वकर्मा (राजू) और प्रतीक गुप्ता सह सचिव बनाए गए हैं।
कार्यकारिणी में डॉ. देवेंद्र पैकरा, डॉ. नीरज जैन, राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, अंबिका शर्मा, अखिलेश नामदेव, विकास जायसवाल, शरद अग्रवाल, शरद गुप्ता, प्रमोद शर्मा, सत्यनारायण जायसवाल, नितेश जैन, प्रशांत गुप्ता, अमित शर्मा, आशुतोष तिवारी, अजीत दुबे, सुरेश केशरवानी, दीपक तिवारी, कुंज बिहारी तिवारी और समीर खान को सदस्य बनाया गया है। कंचन सिंग, पूजा पवार, मीनाक्षी केशरवानी, मीना शर्मा और शिवानी सूर्यवानी विशेष आमंत्रित सदस्य होंगी।
13 अक्टूबर को होगा स्वरांजलि कार्यक्रममंच की पहली प्रमुख गतिविधि के रूप में 13 अक्टूबर को किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर स्वरांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम माधव राव सप्रे जिला प्रेस क्लब भवन, पेण्ड्रा के सभागार में होगा। कार्यक्रम में महान गायिका लता मंगेशकर और आशा भोंसले को भी संगीतमय श्रद्धांजलि दी जाएगी।
मंच के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले गायक-गायिकाओं का चयन ऑडिशन के आधार पर किया जाएगा। मंच का उद्देश्य जिले में गीत-संगीत और कला के लिए सकारात्मक माहौल तैयार करने के साथ विभिन्न संगीत संस्थाओं के बीच समन्वय स्थापित करना और सामाजिक गतिविधियों में भी सहयोग करना है।।।।।