जिला संगठन व भाजपा गौरेला मंडल द्वारा भाजपा जिला कार्यालय गौरेला में श्रद्धापूर्वक मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती

  




गौरेला।  भाजपा जिला कार्यालय परिसर गौरेला में एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता, महान राष्ट्रचिंतक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय  की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन व भारतीय जनता पार्टी मंडल गौरेला द्वारा मनाई गई। इस अवसर पर उनके शैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।




कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष  लालजी यादव , मरवाही विधायक एवं उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण  प्रणव कुमार मरपच्ची , भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  कन्हैया सिंह राठौर , भाजपा जिला महामंत्री  कुबेर सिंह सर्राटी , जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा , नगर पालिका परिषद अध्यक्ष  मुकेश दुबे , जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह , भाजपा जिला उपाध्यक्ष  राकेश चतुर्वेदी ,  लुसान राठौर ,  दयाचंद , भाजपा जिला मंत्री  बालकिशन अग्रवाल , जैविक खेती प्रकल्प प्रदेश संयोजक  बृजलाल सिंह राठौर , भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरेला  राजकुमा, जिला कार्यालय प्रभारी  कामता यादव , जिला मीडिया प्रभारी  मनीष श्रीवास , जिला सोशल मीडिया प्रभारी  आदित्य गुप्ता , जिला सोशल मीडिया सह संयोजक  रजनीश तिवारी ,  महेश राठौर , किसान मोर्चा अध्यक्ष अजय राय , पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष  शंकर चक्रधारी ,  रमेश तिवारी  (पेण्ड्रा नगर),  संतोष तिवारी ,  कुलदीप सिंह ,  धीरज ,  आशीष पांडे ,  देव राठौर , सौरभ साहू , श्रीमती सरिता राठौर , श्रीमती दुर्गी कोल , श्रीमती मीनाक्षी यादव ,  अमर गुप्ता ,  शुभम ताम्रकार ,  निर्माण जायसवाल  , सुरेश उएके,रिजवान बिट्टू  ,प्रखर नामदेव, मानस अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


इस अवसर पर वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय  के जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के सिद्धांतों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा उनके विचारों को जन-जन तक ले जाने का संकल्प दोहराया।

Post a Comment

Previous Post Next Post