‘सर्वश्रेष्ठ जिला प्रमोशन अवॉर्ड’ से सम्मानित, धनपुर की धरोहर पर कॉफी टेबल बुक का विमोचन।।

पर्यटन के क्षेत्र में जीपीएम को बड़ी पहचान।।

‘सर्वश्रेष्ठ जिला प्रमोशन अवॉर्ड’ से सम्मानित, धनपुर की धरोहर पर कॉफी टेबल बुक का विमोचन।।


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पर्यटन के क्षेत्र में जीपीएम जिले ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिले की प्राकृतिक, ऐतिहासिक, पुरातात्विक एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रचार-प्रसार और पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने जीपीएम को ‘सर्वश्रेष्ठ जिला प्रमोशन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर 27 सितंबर को रायपुर में आयोजित ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट मार्केटप्लेस’ कार्यक्रम में जिले को यह सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में जिले की महत्वपूर्ण पुरासांस्कृतिक धरोहर धनपुर पर आधारित कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया गया। इसमें धनपुर की पुरातात्विक एवं सांस्कृतिक विशेषताओं, ऐतिहासिक महत्व और पर्यटन संभावनाओं को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

विमोचन पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, टूरिज्म बोर्ड अध्यक्ष नीलू शर्मा, पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक सौमिल रंजन चौबे, कलेक्टर विजय दयाराम के. तथा जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे की मौजूदगी में हुआ।

जीपीएम प्राकृतिक सौंदर्य के साथ पहाड़ों, जंगलों, जलप्रपातों, धार्मिक स्थलों और पुरातात्विक धरोहरों से समृद्ध है। सम्मान मिलने से जिले के पर्यटन स्थलों को प्रदेश और देश के पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है। साथ ही स्थानीय स्तर पर पर्यटन गतिविधियों और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलने की संभावना है।

हर खबर पर नजर।।।

Post a Comment

Previous Post Next Post