अविश्वास प्रस्ताव के आवेदन के बाद गरमाया विवाद, सरपंच पर आत्महत्या की धमकी देने का आरोप।।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला जनपद के ग्राम पंचायत धनगवां में सरपंच कमला मेश्राम के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर विवाद गहरा गया है। 14 में से 11 पंचों द्वारा सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव बुलाने के लिए एसडीएम के समक्ष आवेदन दिए जाने के बाद अब मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया है। उपसरपंच सहित पंचायत के सभी पंचों ने गौरेला थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर सरपंच और उनके पति पर पंचों के घर पहुंचकर दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
उन्हें आशंका है कि यदि सरपंच उनके घर अथवा उनके सामने कोई अप्रिय कदम उठाती हैं, तो बाद में उन्हें झूठे मामले में जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। इसी आशंका को लेकर पंचों ने पुलिस से मामले में आवश्यक कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।




