बैगा बसाहट में शासकीय निर्माणकार्य सवालों के घेरे में।।।अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध।।

बैगा गांव में निर्माण कार्य पर सवाल, घटिया सामग्री से हो रहा निर्माण!!!!


RES के काम में भ्रष्टाचार के आरोप, प्रतिबंधित लाल ईंटों के इस्तेमाल का दावा:::


राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले बैगा आदिवासियों के गांव में गुणवत्ता पर उठे सवाल...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार और गुणवत्ता को लेकर सवालों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला अस्पताल में लाखों रुपये के नाली निर्माण को कागजों में पूरा दर्शाकर भुगतान किए जाने के आरोपों का मामला अभी चर्चा में है, वहीं अब गौरेला क्षेत्र के एक दूरस्थ बैगा बाहुल्य गांव में चल रहे निर्माण कार्य ने विभागीय निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


दरअसल गौरेला जनपद पंचायत के दूरस्थ बैगा बसाहट गांव ठाड़पथरा में इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है जिसमे अटल डिजिटल व शौचालय का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसकी निर्माण कार्य मे बेहतर निर्माण कराने की जवाबदारी RES की है निर्माण कार्य स्थल पर गुणवत्ता हीन और कथित रूप से प्रतिबंधित लाल ईंटों का जमकर उपयोग किए जाने की बात सामने आई है। मौके पर पड़ी ईंटों की स्थिति देखकर उनकी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई ईंटें इतनी कमजोर हैं कि पानी के संपर्क और खुले में पड़े रहने से ही टूटने-घुलने लगी हैं। ऐसे में इन्हीं ईंटों से तैयार होने वाले निर्माण की मजबूती और उसकी उम्र को लेकर गंभीर आशंकाएं जताई जा रही हैं।


वहीं निर्माण के बेस में इस्तेमाल किए गए पत्थरों को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक बेस में नदी से निकाले गए गोल पत्थरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। यदि निर्माण में निर्धारित तकनीकी मापदंडों के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं किया गया है तो भविष्य में निर्माण की मजबूती प्रभावित होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।


वही जब हमने मामले में आरईएस के तकनीकी सहायक दीपक देवांगन से जानकारी ली तो वो मामले की जानकारी नही होने की बात कहते हुए पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिए जबकि आरईएस के एसडीओ जीशान काजी का कहना है वे मौके पर जाकर देखेंगे,,,


मामले में संबंधित अधिकारियों से निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल को लेकर जानकारी मांगी गई तो उन्होंने मौके पर जाकर निर्माण कार्य का निरीक्षण करने की बात कही। हालांकि निर्माण स्थल पर मौजूद ग्रामीणों का दावा है कि अब तक कोई संबंधित अधिकारी मौके पर जांच करने नहीं पहुंचा है। इससे विभागीय निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।


सबसे गंभीर पहलू यह है कि यह निर्माण कार्य बैगा आदिवासियों के गांव में कराया जा रहा है। बैगा समुदाय को अक्सर विशेष रूप से संरक्षित जनजातीय समुदाय के रूप में संदर्भित किया जाता है और आम बोलचाल में इनके लिए ‘राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र’ जैसे शब्द भी इस्तेमाल किए जाते रहे हैं। ऐसे समुदाय के लिए होने वाले विकास कार्यों में यदि गुणवत्ता से समझौते के आरोप सामने आते हैं, तो यह महज निर्माण की गुणवत्ता का नहीं, बल्कि सरकारी धन के उपयोग और विभागीय निगरानी की गंभीरता का सवाल बन जाता है।

अब मांग उठ रही है कि निर्माण स्थल का तकनीकी अधिकारियों से निरीक्षण कराया जाए, इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच हो और यदि अनियमितता अथवा भ्रष्टाचार प्रमाणित होता है तो जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।।।


Post a Comment

Previous Post Next Post