GPM-शासकीय प्लांटेशन से काटी गई सागौन,,कर्मचारियों की भूमिका पर उठे सवाल,,रेंजर ने दबिश देकर की कार्यवाही।।।

सागौन की कटाई से वन विभाग की निगरानी पर सवाल???


शासकीय प्लांटेशन से काटकर बल्ली तैयार,,वन विभाग ने लकड़ियां की जब्त!!!


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही वन मंडल के गौरेला वन परिक्षेत्र में शासकीय प्लांटेशन से करीब 25 सागौन के पेड़ों की कटाई का मामला सामने आने के बाद वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। हर्राटोला गांव के डोंगरी के पास स्थित प्लांटेशन से पेड़ काटकर उनकी बल्ली तैयार की गई और लकड़ियों को बाहर ले जाकर छिपाए जाने की सूचना पर वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए लकड़ियां जब्त की हैं।।।

जानकारी के अनुसार वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गिरवर निवासी मुकेश उर्फ मुक्कू द्वारा प्लांटेशन से सागौन के पेड़ काटे गए हैं।

सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा और देवी चौरा के पास से काटी गई सागौन की लकड़ियां बरामद कर जब्त कीं। अब विभाग कटाई में शामिल लोगों की पहचान और पेड़ों की वास्तविक संख्या का पता लगाने में जुटा है।

बीट गार्ड की भूमिका पर उठे सवाल।।

मामले में सबसे बड़ा सवाल संबंधित बीट गार्ड की निगरानी को लेकर है। करीब 25 पेड़ों की कटाई, बल्ली तैयार करने और लकड़ियों को लगभग दो किलोमीटर दूर ले जाने के बावजूद इसकी जानकारी समय रहते नहीं होना विभागीय गश्त और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।।।

वन विभाग जांच के दौरान यह भी पता लगाएगा कि कटाई कब हुई और इसमें कौन-कौन शामिल था। वन परिक्षेत्र अधिकारी ज्योत्सना पांडेय ने कहा कि जांच में किसी कर्मचारी की लापरवाही या संलिप्तता सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।।।

Post a Comment

Previous Post Next Post