विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, जाने वीडियो के जरिये लोगो से क्या किया अपील।।।।

विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, जाने वीडियो के जरिये लोगो से क्या किया अपील।।।।


रायपुर। विधायक अनुज शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों को साइबर ठगी से सावधान किया है। उन्होंने बताया कि उनका मोबाइल नंबर 8963939000 हैक/कम्प्रोमाइज़ हो गया है। इस नंबर का इस्तेमाल कर कुछ लोगों से पैसों की मांग किए जाने की जानकारी सामने आई है।

विधायक ने क्या की अपील जाने।।

विधायक ने लोगों से अपील की है कि यदि इस नंबर से कॉल, मैसेज या व्हाट्सऐप के जरिए पैसे भेजने के लिए कहा जाए तो किसी भी स्थिति में राशि ट्रांसफर न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस नंबर से आने वाले किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और पैसों की मांग करने वाले संदेशों को नजरअंदाज करें।

उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि साइबर ठग किसी परिचित या सार्वजनिक व्यक्ति के नाम और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर लोगों को विश्वास में लेने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के ऑनलाइन लेन-देन से पहले संबंधित व्यक्ति से किसी दूसरे माध्यम से संपर्क कर पुष्टि करना जरूरी है।

विधायक ने कहा कि यदि उनके नंबर से किसी व्यक्ति से पैसे मांगे जाते हैं तो इसकी जानकारी उन्हें किसी अन्य माध्यम से दी जाए। साथ ही उन्होंने अपील की कि इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें, ताकि लोग संभावित ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार होने से बच सकें।

Post a Comment

Previous Post Next Post