डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल सारबहरा में दो दिवसीय वृहद क्षमता संवर्धन कार्यक्रम (CBP) कार्यशाला का सफल आयोजन।
गौरेला पेंड्रा मरवाही ;-- डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, सारबहरा में दो- दिवसीय वृहद क्षमता संवर्धन कार्यक्रम ( CBP) कार्यशाला का सफल आयोजन 5 अक्टूबर 2026 एवं 6 अक्टूबर 2026 को संपन्न हुआ । इस वृहद प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशिक्षण समन्वयक एवं प्राचार्य श्री कमलनयन मिश्रा ने एवं डीएवी सीएई के क्षेत्रीय प्रशिक्षक समन्वयक एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार जी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम का शुभारंभ हवन यज्ञ व दीप प्रज्जवलन व वैदिक परंपरा के अनुसार संपन्न हुआ । दो दिवसीय कार्यशाला में जीपीएम , बिलासपुर , जांजगीर-चांपा व बलौदा बाजार जिलों में संचालित 12 डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूलों की सक्रिय सहभागिता रही , जिसमें सारबहरा , कुडकई , मरवाही ,देवरीखुर्द , गोढ़ी -बिल्हा , कसडोल, खमरिया, मस्तूरी ,कुतराबोध, टिकुलिया एवं सकरी विद्यालय शामिल हुए ।
प्रशिक्षण को सुचारू और प्रभावी बनाने के लिए 35 मास्टर ट्रेनर्स ने विभिन्न विषयों पर अपनी सहभागिता निभाई। इस दौरान 12 विद्यालयों के प्राचार्य और बड़ी संख्या में प्रशिक्षण ले रहे शिक्षक उपस्थित रहे , जिन्होंने विभिन्न शिक्षण कौशल की बारीकियों को सीखा ।
इस अवसर पर डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल , सारबहरा के प्राचार्य व सह सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी श्री कमलनयन मिश्रा ने कहा कि यह क्षमता संवर्धन कार्यक्रम विभिन्न विषयों के लिए प्रभावी और मील का पत्थर साबित होगा ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं व कर्मचारियों की भूमिका प्रसंसनीय रही ।


