GPM - औचित्यहीन पुलिया निर्माण CEO ने रुकवाया निर्माण कार्य।।।..


GPM- औचित्यहीन पुलिया निर्माण CEO ने रुकवाया निर्माणकार्य..

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जनपद पंचायत गौरेला की ग्राम पंचायत भदौरा में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद से स्वीकृत पुलिया निर्माण कार्य को लेकर अनियमितता के आरोप लगे हैं। जनपद सदस्य संतोष राठौर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत गौरेला को शिकायत सौंपकर निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।।।

शिकायत के अनुसार,भदौरा से हाथी पथरा विचारपुर पहुंच मार्ग पर पुलिया निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन जिस जगह पर यह पुलिया का निर्माणकार्य कराया जा रहा है वह स्थल निजी भूमि पर होने और वहां सड़क व नाले का अभाव होने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उक्त स्थान पर पुलिया की आवश्यकता ही नहीं है,क्योकि एक ओर खेत है जबकि दूसरी ओर एक छोटा सा गड्ढा है।। जबकि ग्रामीणों को बारिश के दौरान कीचड़ के कारण आवागमन में परेशानी होती है। ऐसे में पुलिया नही सीसी रोड निर्माण की आवश्यकता है।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि करीब 10 लाख रुपये की लागत से बड़ी पुलिया बनाई जा रही है, जबकि संबंधित स्थल पर लगभग दो लाख रुपये की छोटी पुलिया से भी काम चल सकता है।।।

निर्माण कार्य ग्राम पंचायत के द्वारा कराया जा रहा है जबकि ठेकेदार लुशन सिंह राठौर है जो मरवाही विधायक के बेहद करीबी बताए जाते हैं। शिकायतकर्ता ने पूर्व में भी इसी तरह झिरिया नाले पर करीब 10 लाख रुपये की लागत से औचित्यहीन पुलिया निर्माण कराए जाने की भी बात होने का उल्लेख करते हुए पूरे जांच की मांग की है।।।

साथ ही घटिया निर्माणकार्य कराए जाने का भी खुलासा हुआ है।। निम्न स्तर का मेटेरियल का उपयोग किया गया है।।वही मामले में गौरेला जनपद सीईओ ने तत्काल मामले में संबंधित इंजीनियर जयदीप डड़सेना को कम बन्द करवाने को कहा और काम बंद करवा दिया गया ।।

जनपद सदस्य ने संबंधित अधिकारियों से स्थल निरीक्षण कर निर्माण की उपयोगिता, भूमि की स्थिति और शासकीय राशि के उपयोग की जांच कराने तथा अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।।।


मामले की शिकायत करते ।।।

सीईओ ज्ञानंदर राम भगत।।

वही मामले में संबंधित ठेकेदार लुशन राठौर के द्वारा 20 लाख रूपयों की लागत से झिरिया नाला में पुलिया निर्माणकार्य कराया गया जहां पर सड़क ही नही है बस चारो ओर सिर्फ खेत ही खेत है।।।

कई किलोमीटर पैदल चलने के बाद मौके पर पहुचना पड़ता है ऐसी जगह बनाया गया 20 लाख का पुलिया।।


तत्कालीन कलेक्टर ने रुकवाया था ऐसा ही औचित्यहीन पुलिया का निर्माणकार्य खेत में बनवा रहा था पुलिया।।

Post a Comment

Previous Post Next Post