पांच लाख के मुनाफे का लालच देकर महिला से 1.67 लाख की ठगी।।।
सीएम हेल्पलाइन तक पहुंचा मामला,,,जांच में धोखाधड़ी के प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिलने पर थाना प्रभारी पेंड्रा को कार्रवाई के निर्देश।।
महिला के मुताबिक, जब उन्होंने संबंधित मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया तो फोन बंद मिला। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने 11 मई 2022 को दिल्ली के साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, संबंधित बैंक खाते को होल्ड भी कराया गया था। दिल्ली साइबर सेल ने शिकायत को जीपीएम साइबर सेल भेजा था, जहां से महिला को थाना पेंड्रा में रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी गई थी। हालांकि, उस समय वह थाने में शिकायत दर्ज नहीं करा सकीं।
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायत की जांच उप पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई। जांच में महिला के बयान और प्रस्तुत दस्तावेजों के आधार पर प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी का अपराध पाए जाने का उल्लेख किया गया है। इसके बाद 17 अक्टूबर 2026 को थाना प्रभारी पेंड्रा को शिकायत पर शीघ्र वैधानिक कार्रवाई कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। अब मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी।।।।




