GPM-शरद पूर्णिमा पर पेंड्रा में आचार्य विद्यासागर महाराज का अवतरण दिवस श्रद्धा से मनाया गया।।

GPM-शरद पूर्णिमा पर पेंड्रा में आचार्य विद्यासागर महाराज का अवतरण दिवस श्रद्धा से मनाया गया।।


पूजन-विधान, मरीजों को फल वितरण और खीर प्रसादी के आयोजन से दिया सेवा का संदेश..


गौरेला पेंड्रा मरवाही।शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार, 26 अक्टूबर को पेंड्रा में जैन समाज द्वारा परम पूज्य आचार्य गुरुवर श्री विद्यासागर जी महाराज, नवाचार्य श्री समयसागर जी महाराज, मुनि श्री पूज्यसागर जी महाराज एवं आर्यिका श्री ज्ञानमती माताजी का अवतरण दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दिनभर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।..


कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे जैन मंदिर में सामूहिक पूजन एवं आचार्य छत्तीसी विधान के साथ हुई। इसके बाद जैन समाज की महिला मंडल ने सेवा कार्य के तहत जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए।

शाम 5 बजे हाई स्कूल चौक, सुराजी भर्रा में आमजनों के लिए खीर प्रसादी वितरण किया गया। वहीं, शाम 7:30 बजे जैन मंदिर में भक्तामर पाठ एवं भव्य आरती का आयोजन हुआ। इस दौरान आचार्य श्री के जीवन, आदर्शों और शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।

जैन समाज, पेंड्रा ने सभी कार्यक्रमों के माध्यम से धर्म, अहिंसा, त्याग और मानव सेवा की भावना को आगे बढ़ाया। आयोजन में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर धर्म लाभ लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post