GPM-करमडार महोत्सव,कलेक्टर ने ग्राम वासियों के साथ मांदर ढोल नगाड़ा थाप बजाते हुए आए नजर।
गौरेला पेंड्रा मरवाही - करमडार महोत्सव आदिवासी समाज का एक प्रमुख एवं पवित्र प्रकृति पर्व हैं।यह पर्व जल जंगल जमीन प्रकृति और युवा शक्ति के देवता करम देवता की आराधना के लिए ग्राम जोगीसार में हरियाली एवं प्रकृति को प्रतीक मानकर हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया । इस गरिमामयी करमडार महोत्सव में मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर विजय दयाराम के. कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा द्वारा किया गया पंचायत प्रतिनिधि सरपंच गौतम भानू आयोजन समिति के अध्यक्ष जनभान सिंह पैकरा ग्राम के गणमान्य नागरिक लखन गौटिया दिल प्रसाद पैंकरा डॉक्टर जलेश्वर पैकरा , गुजरात पैंकरा , सुरेंद्र राठौर विजय राठौर आयुष चिकित्सा विभाग जिलाधिकारी डॉक्टर कैलाश सिंह मरकाम करमडार महोत्सव में उपस्थित हुए अतिथियों का स्वागत करमडार महोत्सव समिति के अध्यक्ष गौतम भानू द्वारा किया गया ।करमडार महोत्सव जोगीसार ग्राम के समस्त ग्राम वासियों द्वारा आयोजित किया गया था जिसमें समस्त ग्रामवासी करमडार महोत्सव में मांदर की थाप ढोल मंजीरा के वाद्य यंत्रों के साथ करमडार महोत्सव को धूमधाम से मानते हैं और इसमें करमडार करम देवता की पूजा अर्चना की जाती है एवं बहने अपने भाईयों की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली के लिए उपवास रखती है एवं पूजा अर्चना की जाती है ।और रात्रि में मांदर झांझ ढोल नगाड़ों की थाप से करमा नृत्य ग्राम वासियों द्वारा किया गया है । जोगीसार ग्राम के करमा महोत्सव में मुख्य अतिथि कलेक्टर विजय दयाराम के द्वारा करमा महोत्सव को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार किया गया एवं मुख्य अतिथि ग्राम वासियों के साथ मांदर ढोल नगाड़ा की थाप में ग्रामीण आदिवासी भाइयों के साथ एवं माता बहनों के साथ मांदर की थाप में कलेक्टर द्वारा वाद्य यंत्र बजाकर करमा नृत्य में सहभागिता निभाएं जिला कलेक्टर विजय दयाराम के. की इस कार्यक्रम में उपस्थित होने से ग्रामवासियों में काफी उत्साह देखा गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा का विशेष योगदान रहा है जोगीसार के ग्रामवासी इस करमा नृत्य पर करम देवता का विशेष पूजा अर्चना किया गया एवं बच्चे नौजवान करमा नृत्य में थिरके रात्रि में नृत्य का आयोजन किया गया यह करमा नृत्य आदिवासी संस्कृति को परम्परागत बनाए रखने के लिए यह पर्व को मनाया जाता है
ढोल नगाड़ों की थाप में झूमे DM
इस करमडार महोत्सव में ग्राम जोगीसार में क्षेत्र के सभी आदिवासी समुदाय के लोग एक साथ मिलकर करमडार महोत्सव को हर्षो उल्लास के साथ प्रकृति की हरियाली शांति के प्रतीक को मानकर यह पर्व मनाया जाता है ग्राम जोगीसार में उपस्थित ग्रामवासियों को जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा द्वारा करमडार महोत्सव में आदिवासी संस्कृति, संरक्षण ,लोक परमपराओ और समुदाय की एकजुटता पर विशेष योगदान दिया गया।...
गौरेला के मेन रोड़ स्थित किस फाइनेंस कंपनी में महिला की ज्वाइनिंग पर सवालों की बौछार! आखिर किसकी सिफारिश पर मिली एंट्री? पर्दे के पीछे की कहानी जल्द आएगी आपके सामने।।।
खुलासा जल्द।।



