पेंड्रा के मझगवां गांव में, मेटाडोर का टायर फटने हादसा,,अनियंत्रित मेटाडोर ने ऑटो को मारी टक्कर, दो घायल।।।।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत मझगवां गांव के पास सड़क हादसा हो गया। चलती मेटाडोर का अचानक टायर फटने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रही ऑटो से टक्कर हो गई। और ऑटो पलट कर सड़क किनारे पहुच गया,,हादसे में ऑटो सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेंड्रा में भर्ती कराया गया है।।।
जानकारी के अनुसार, ऑटो पेंड्रा से मझगवां की ओर जा रही थी, जबकि मेटाडोर बिलासपुर की ओर से जा रही थी। इसी दौरान मेटाडोर का टायर अचानक फट गया। इसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर ऑटो से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो सड़क किनारे पलट गई।।।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 और पेंड्रा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह मेटाडोर का टायर फटना बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।।।




