GPM-एलर्ट पर पूरा सिस्टम, जाने क्या है ऐसा मामला की जारी करना पड़ा आदेश।।

GPM-बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का असर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में तीन दिन भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट।।

28 से 30 अक्टूबर तक सतर्क रहने की अपील, 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं।।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात के प्रभाव को देखते हुए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। 28, 29 एवं 30 अक्टूबर 2026 को जिले के कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा गरज-चमक की आशंका भी व्यक्त की गई है।।।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मौसम विभाग से प्राप्त चेतावनी के आधार पर जिले के सभी नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। संभावित खराब मौसम को देखते हुए जनहानि, पशुहानि और फसल नुकसान से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।।।

वही जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तेज हवाओं और गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें। पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर निर्माणों के आसपास खड़े न हों। किसानों से भी फसलों और कृषि उपकरणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम करने को कहा गया है।

आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला एवं तहसील स्तर पर आपदा नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किए हैं।।।

आपदा नियंत्रण कक्ष के संपर्क नंबर:
जिला कार्यालय: 07751-221004
तहसील पेण्ड्रारोड: 91312-47975
तहसील पेण्ड्रा: 87700-74001
तहसील सकोला: 73549-79495
तहसील मरवाही: 62655-93616
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि मौसम संबंधी चेतावनियों को गंभीरता से लें और किसी भी आपात स्थिति में संबंधित नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने को कहा गया है।।।।


हर खबर पर नजर।।।

बंटी और बबली को लेकर बड़ा खुलासा,,
निजी फाइनेंस के दो अलग अलग जगहों में काम करने वाले बंटी और बबली ने गरीब मजदूर को लगा दिया चुना,,
बंटी कंपनी से टर्मिनेट तो बबली ने फिर  बदला अपना ठिकाना।।
आखिर क्या थी इस नामी फाइनेंस कंपनी की मजबूरी की कम्पनी के नियम को ताक पर रख कर बंटी (महिला) को दिया गया 3 दिनों में ज्वाइनिंग लेेेटर।।

ज्वाइनिंग के पीछे है MP के रहने वाले इस BM को क्यो रही इतनी दिलचस्पी।।

खुलासा जल्द।।।।

Post a Comment

Previous Post Next Post