GPM - गौरेला में वनकर्मी से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल..

GPM - गौरेला में वनकर्मी से मारपीट और वर्दी फाड़ने का मामला, 4 दिन बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल..


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला वन परिक्षेत्र के दर्री बीट में शासकीय ड्यूटी के दौरान बीट गार्ड के साथ मारपीट और वर्दी फाड़ने का मामला अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। घटना के चार दिन बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में लकड़ी तस्करी से जुड़े बताए जा रहे रुद्र मांझी पर बीट गार्ड सूर्यकांत रात्रे के साथ मारपीट करने का आरोप है।।।


वायरल वीडियो।।

जानकारी के अनुसार, बीट गार्ड सूर्यकांत रात्रे को एक किसान की राजस्व भूमि पर आकाशीय बिजली गिरने से सूखा पेड़ गिरने और उसे काटे जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और नियमानुसार पंचनामा तैयार किया। इसके बाद लौटते समय रास्ते में उनकी मुलाकात रुद्र मांझी से हुई। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ, जो मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि इस दौरान बीट गार्ड की वर्दी भी फाड़ दी गई।।।
घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद गौरेला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, एट्रोसिटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।।
चार दिन बाद वीडियो वायरल होने से मामला फिर सुर्खियों में है। शासकीय ड्यूटी के दौरान वनकर्मी के साथ हुई इस घटना ने मैदानी कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
एक मुहिम गरीब मजदूर से ठगी किये गए पैसे को वापस करवाने के लिए।।

Post a Comment

Previous Post Next Post