GPM-दानीकुंडी वन धन विकास केंद्र में सीताफल प्रसंस्करण का ट्रायल बैच सफल
वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में SHG की महिलाओं ने लिया सक्रिय भाग
गौरेला पेंड्रा मरवाही -- वन धन विकास केंद्र दानीकुंडी में गुरुवार सीताफल प्रसंस्करण का ट्रायल बैच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्य ICAR-CIPHET लुधियाना के वरिष्ठ वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में संघ प्रतिनिधि श्री नीरज साहू (SRF), VDVK लैब तकनीशियन एवं स्व-सहायता समूह (SHG) की महिलाओं की सक्रिय सहभागिता से पूरा किया गया।
इस पहल का उद्देश्य सीताफल के प्रसंस्करण को बढ़ावा देना तथा स्थानीय वन उपज का बेहतर उपयोग कर ग्रामीण महिलाओं के लिए आजीविका के नए अवसर विकसित करना है।
कार्यक्रम में वैभव गुप्ता एवं धनंजय कुमार (सहायक प्रबंधक), आकांक्षा शर्मा (VDVK मैनेजर, प्रसंस्करण), ईश्वर राठौर (VDVK मैनेजर, संग्रहण), पल्लवी दर्शन एवं मुकेश साहू (VDVK मैनेजर, जिला यूनियन बिलासपुर) उपस्थित रहे।
ट्रायल बैच की सफलता से सीताफल प्रसंस्करण को आगे बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर वन उपज आधारित गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में सकारात्मक पहल हुई है।यह जानकारी मरवाही वन मंडल अधीकारी कुमार निशांत ने दी।



