स्व. त्रिवेणी दुबे की स्मृति में 19 अक्टूबर को गौरेला में भव्य भजन संध्या, भोपाल के प्रसिद्ध गायक अमित कुमार दुर्वे देंगे प्रस्तुति

 स्व. त्रिवेणी दुबे की स्मृति में 19 अक्टूबर को गौरेला में भव्य भजन संध्या, भोपाल के प्रसिद्ध गायक अमित कुमार दुर्वे देंगे प्रस्तुति



गौरेला --- नगरपालिका परिषद गौरेला के अध्यक्ष मुकेश दुबे के परिवार द्वारा उनकी माता स्वर्गीय श्रीमती त्रिवेणी दुबे की स्मृति में 19 अक्टूबर को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम गौरेला स्थित खेरमाई दुर्गा उत्सव पंडाल में रात्रि 8 बजे से शुरू होगा।

भजन संध्या में भोपाल के प्रसिद्ध भजन गायक एवं संगीतकार अमित कुमार दुर्वे अपनी सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। वे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के प्रमुख संगीतकार के रूप में भी पहचाने जाते हैं। उनकी भक्तिमय प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बनेगा।

नगरवासियों से शामिल होने की अपील

नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं, नगरवासियों एवं धर्मप्रेमियों से अपील की है कि वे अपने परिवार और इष्ट-मित्रों के साथ इस भजन संध्या में शामिल होकर स्वर्गीय श्रीमती त्रिवेणी दुबे को श्रद्धांजलि अर्पित करें तथा भक्ति संगीत का आनंद लें।

कार्यक्रम का विवरण

दिनांक: 19 अक्टूबर 2026, सोमवार

समय: रात्रि 8 बजे से

स्थान: खेरमाई दुर्गा उत्सव पंडाल, गौरेला

प्रस्तुति: अमित कुमार दुर्वे, भोपाल

यह आयोजन स्वर्गीय श्रीमती त्रिवेणी दुबे की स्मृति को समर्पित एक भक्तिमय संध्या होगी, जिसमें श्रद्धालु भजनों के माध्यम से ईश्वर की आराधना करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post