GPM-धनगवां पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर नया मोड़, सरपंच के खिलाफ प्रस्ताव निरस्त

GPM- धनगवां पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर नया मोड़, सरपंच के खिलाफ प्रस्ताव निरस्त


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही -- ग्राम पंचायत धनगवां की सरपंच श्रीमती कमला मेश्राम के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया है। इसके बाद पंचायत में नेतृत्व को लेकर चल रही उठापटक पर विराम लग गया है। भाजपा मंडल गौरेला की मंडल मंत्री एवं सरपंच कमला मेश्राम के लिए इसे राहत के रूप में देखा जा रहा है।

कमला मेश्राम ने इस अवसर पर वार्ड पंचों, भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन तथा मंडल अध्यक्ष राजकुमार रोहिणी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को गति देना और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देना उनकी प्रमुखता रहेगी।अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है। अब पंचायत में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही जा रही है।


हर खबर पर नजर।।।

Post a Comment

Previous Post Next Post