जीपीएम:महिला से मेडूका में आबकारी विभाग ने जप्त किये, 7.2 लीटर गोवा व्हिस्की जब्त।।

 

जीपीएम: मेडूका में आबकारी विभाग की दबिश, 7.2 लीटर गोवा व्हिस्की जब्त।।


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम मेडूका के चौराटोला में दबिश देकर 7.2 लीटर मध्य प्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की जब्त की है। मामले में महिला के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।।

आबकारी विभाग के अनुसार, कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देश और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी कुसुमलता जोल्हे के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, धारण और बिक्री के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत टीम ने मेडूका के चौराटोला में पल्लवी पड़वाल के ठिकाने में दबिश दी। तलाशी के दौरान उसके आधिपत्य से मध्य प्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की की 7.2 लीटर शराब बरामद हुई।।।

विभाग ने संबंधित महिला के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) और 36 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। मामले की जांच जारी है।कार्रवाई में वृत्त पेंड्रा के प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक जागेश्वर सिंह दाऊ, आबकारी उपनिरीक्षक चंद्रभान साहू, प्रधान आरक्षक कल्याण प्रसाद कहरा, आरक्षक इंद्रभान राठौर और महिला नगर सैनिक लिपिका सिंह शामिल रहे।। 

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मदिरा के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post