वन्यजीव सप्ताह के द्वितीय दिवस पर गौरेला वन परिक्षेत्र में निकली बाइक रैली, वन्यजीव एवं वनों की सुरक्षा का दिया संदेश।।।
गौरेला पेंड्रा मरवाही ---वन्यजीव सप्ताह के द्वितीय दिवस के अवसर पर मरवाही वन मंडल अधीकारी कुमार निशांत के निर्देश पर गौरेला वन परिक्षेत्र अधिकारी ज्योत्सना पांडे नेतृत्व ने आमनाला वन प्रबंधन समिति के संयुक्त तत्वावधान में बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में गौरेला वन परिक्षेत्र के समस्त वन परिवार, वन कर्मचारी एवं वन प्रबंधन समिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
बाइक रैली के माध्यम से आमजन को वनों एवं वन्यजीवों के संरक्षण, सुरक्षा तथा पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूक किया गया। रैली में शामिल प्रतिभागियों ने वन्यजीवों की सुरक्षा, अवैध शिकार एवं वन अपराधों की रोकथाम तथा जंगलों को आग से बचाने के लिए लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि वन एवं वन्यजीव केवल प्रकृति की संपदा नहीं, बल्कि हमारे जीवन और पर्यावरण संतुलन के महत्वपूर्ण आधार हैं। इनके संरक्षण में विभाग के साथ-साथ आम नागरिकों की सहभागिता भी अत्यंत आवश्यक है।
वन विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई कि वन्यजीवों को नुकसान न पहुंचाएं, वन क्षेत्रों में आग न लगाएं, अवैध शिकार एवं अन्य वन अपराधों की सूचना तत्काल वन विभाग को दें तथा जंगल एवं वन्यजीवों की सुरक्षा में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।
बाइक रैली की शुरुआत कार्यालय गौरेला वन परिक्षेत्र से होते हुए गांधीचौक, संजय चौक, तहसील रोड,ज्योतिपुर , कोर्ट रोड , बायपास होते हुए मरवाही वन मंडल कार्यालय मढ़ना पहुंचे वन परिवारों एवं वन प्रबंधन समिति के सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लेकर वन्यजीव संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। आयोजन का उद्देश्य “Connecting Habitats, Thriving Wildlife” की भावना के अनुरूप मानव एवं वन्यजीवों के बीच सह-अस्तित्व और संरक्षण के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा। इस मौके पर गौरेला वन परिक्षेत्र के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।




