GPM-कलेक्टर ने कहा चावल की गुणवत्ता को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं,,,

GPM-कलेक्टर ने कहा चावल की गुणवत्ता को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं,,,


कलेक्टर के औचक निरीक्षण से चावल गोदामों में हड़कंप, अमानक चावल पर सख्ती के निर्देश,,

गौरैला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही स्थित नागरिक आपूर्ति निगम के चावल गोदामों में कलेक्टर विजय दयाराम के. के निरीक्षण से अधिकारियों और संबंधित कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कलेक्टर ने गोदामों में पहुंचकर चावल के भंडारण, गुणवत्ता और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत हो रही आपूर्ति व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चावल की गुणवत्ता को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए।

कलेक्टर ने गोदाम में उपलब्ध चावल के स्टॉक की स्थिति देखी और मिलर्स से प्राप्त हो रहे चावल के लॉट की गुणवत्ता एवं प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से लोडिंग-अनलोडिंग व्यवस्था, चावल के रखरखाव तथा पीडीएस दुकानों तक पहुंचने वाले चावल की आपूर्ति व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दो टूक कहा कि निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरा उतरने वाला चावल ही गोदामों में स्वीकार किया जाए। जांच के दौरान यदि किसी लॉट में चावल अमानक पाया जाता है तो उसे संबंधित मिलर्स को वापस भेजने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने गुणवत्ता परीक्षण और स्टॉक प्रबंधन में पूरी पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने कहा कि गोदामों में भंडारित चावल व्यवस्थित तरीके से रखा जाए तथा पीडीएस दुकानों को निर्धारित समय पर आवश्यकतानुसार चावल की आपूर्ति होती रहे। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से हितग्राहियों को मिलने वाले खाद्यान्न की गुणवत्ता और उपलब्धता को लेकर प्रशासन की गंभीरता निरीक्षण के दौरान साफ नजर आई।

कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान गोदाम परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों की गतिविधियां तेज हो गईं। चावल के स्टॉक और आपूर्ति से जुड़े अभिलेखों तथा व्यवस्थाओं की जानकारी अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत की गई।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे, नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक धनंजय मदनकर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर के सख्त निर्देशों के बाद अब चावल की गुणवत्ता और पीडीएस आपूर्ति व्यवस्था में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की संभावना को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।।।


Post a Comment

Previous Post Next Post