GPM-चोरों के हौसले बुलंद, गौरेला-पेंड्रा में दो बाइक चोरी,,

GPM-चोरों के हौसले बुलंद, गौरेला-पेंड्रा में दो बाइक चोरी,,

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वारदात, एक बाइक के साथ मोबाइल भी ले गए चोर; पुलिस ने दर्ज किया मामला,,


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में वाहन चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। गौरेला और पेंड्रा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों से दो मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। दोनों घटनाओं में अज्ञात चोर वाहन लेकर फरार हो गए। एक वारदात में मोटरसाइकिल के साथ मोबाइल फोन भी चोरी हुआ है। शिकायत मिलने के बाद संबंधित थानों की पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।।।

पहला मामला गौरेला थाना क्षेत्र के ठाडपथरा निवासी अमृत लाल की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG12AX1470 को दुर्गाधारा स्थित सामुदायिक शौचालय के पास खड़ा किया था। शाम करीब 6 बजे वापस लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। चोरी गई मोटरसाइकिल की कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है।


इसी तरह दूसरा मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम करगीखुर्द में सामने आई। यहां बिरतन सिंह ने बताया कि बीते दिनों वो सुबह करीब 10:30 बजे उन्होंने अपनी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG31A8174 को गांव के चौराहे के पास लॉक कर खड़ा किया था और पास की किराना दुकान में सामान लेने चले गए। करीब आधे घंटे बाद लौटने पर बाइक गायब थी। बाइक के वाइजर में रखा ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन भी चोर अपने साथ ले गए। मोटरसाइकिल और मोबाइल की कुल कीमत करीब 43 हजार रुपये बताई गई है।पीड़ित ने आसपास तलाश की तो बाइक की जगह एक लावारिस होंडा कंपनी की स्कूटी खड़ी मिली, जिसे पुलिस के सुपुर्द किया गया है। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।लगातार सामने आ रही वाहन चोरी की घटनाओं ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पुलिस के सामने चोरी गई दोनों मोटरसाइकिलों को बरामद करने और आरोपियों तक पहुंचने की चुनौती है।।।

Post a Comment

Previous Post Next Post