सेवा संकल्प अभियान के तहत जन समस्या निवारण शिविर आयोजित

सेवा संकल्प अभियान के तहत जन समस्या निवारण शिविर आयोजित




गौरेला --- सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला प्रशासन व नगर पालिका परिषद गौरेला द्वारा जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगरवासियों की विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा समस्याओं के निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गई।


शिविर में 240 आवेदनों में 236 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया महिला बाल विकास द्वारा गोद भराई का कार्यक्रम समाज कल्याण विभाग द्वारा जरूरतमंद को चश्मा व छड़ी वितरण किया गया


इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मुकेश दुबे ,भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, जिला मंत्री रानू नामदेव, गौरेला मंडल अध्यक्ष राजकुमार रोहनी, भाजपा नेता द्वारिका सोनी,अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) विक्रांत आंचल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश गुप्ता, उपआभियंता मोनेंद्र साठिया,नायब तहसीलदार उमेश चौहान ,पार्षद निलेश साहू, मनोज विश्वकर्मा ,एल्डरमेन बब्बू रोहनी , कामता यादव, आदि जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में नगरवासियों की उपस्थिति रही। शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post